• May 2, 2026

भीनमाल के गाजीपुरा में युवक का मिला शवः मृतक गुड़ा बालोतान निवासी विक्रम मंदिर में सफाई का काम करता था

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

भीनमाल-भीनमाल के पास गजीपुरा गांव में पुराने ग्राम पंचायत भवन में एक सफाई कर्मचारी का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

मंदिर में सफाई का काम करता था

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान विक्रम कुमार (38) उर्फ विका पुत्र रगाराम हरिजन निवासी गुड़ा बालोतान, तहसीलआहोर के रूप में हुई है। वह पिछले कई वर्षों से गजीपुरा गांव के महादेव मंदिर में सफाई का कार्य करता था और यहीं रह रहा था।

बदबू आने पर पुलिस को दी सूचना

ग्रामीणों को पुराने सरकारी भवन से तेज दुर्गंध आने लगी। संदेह होने पर जब लोग भवन के अंदर पहुंचे तो वहां विक्रम का शव फंदे पर लटका मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। भीनमाल पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक के मोबाइल से अंतिम कॉल रविवार को किया गया था, जिसके बाद उसके फोन पर कई मिस कॉल भी आए हुए मिले हैं। मृतक शादीशुदा था और उसका परिवार भी गांव में ही रहता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page