• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा-कार-ट्रक की टक्कर में 1 व्यक्ति की मौत: 1 गंभीर घायल, चवरली गांव के पास हुआ हादसा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 22, 2026
in Local
0
पिंडवाड़ा-कार-ट्रक की टक्कर में 1 व्यक्ति की मौत: 1 गंभीर घायल, चवरली गांव के पास हुआ हादसा

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही जिले में पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के चवरली गांव के पास शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उदयपुर-पालनपुर फोरलेन पर हुई इस कार-ट्रक भिड़ंत में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा उदयपुर-पालनपुर फोरलेन पर चवरली गांव के पास हुआ। जोधपुर से अहमदाबाद की ओर जा रही एक कार ट्रक से जा टकराई। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस के पायलट सुरेंद्र सिंह देवड़ा और मेल नर्स राजूराम घटनास्थल पर पहुंचे।

गंभीर घायल व्यक्ति को पहले पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। सिरोही में भी हालत बिगड़ने पर उसे आगे के इलाज के लिए उदयपुर रेफर कर दिया गया है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घायल युवक की पहचान जोधपुर के मोदरा निवासी जीतू देवासी के रूप में की है।

Previous Post

मारवाड़ जक्शन-कार कैम्पर में टक्कर, सात घायलः गाड़ियों के आगे का हिस्सा बिखरा, पांच घायलों को इलाज के लिए लाए पाली

Next Post

दो पिकअप भिड़ी, दो की मौत: केबिन में फंसे शवों को क्रेन से निकाला, सांचौर जा रही थी दोनों गाड़ियां

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page