PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर के आदेशानुसार अवैध बांग्लादेशियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के सुपरविजन में पुलिस द्वारा दिनांक 03.08.2026 को तलहटी आबुरोड से पुलिस को प्राप्त मुखबिर सूचना अनुसार आबु इन होटल के पीछे एकान्त में बने मकान में प्रथम मंजिल पर एक संदिग्ध महिला रिमा पुत्री अब्दुलाह से पुलिस थाना आबुरोड सदर में प्रारम्भिक पुछताछ के दौरान कोई संतोषपुर्ण जवाब नहीं दिये जाने से उक्त संदिग्ध महिला को वन स्टॉप सखी सेन्टर सिरोही में लाया गया तथा दिनांक 04.08.2026 को उक्त संदिग्ध महिलाएं रिमा पुत्री अब्दुलाह से जिला विशेष शाखा सिरोही द्वारा प्रारम्भिक पुछताछ की गई पुछताछ के दौरान महत्वपुर्ण जानकारियां प्राप्त होने पर आईबी सिरोही, सीआईडी जोन यूनिट सिरोही व जिला विशेष शाखा सिरोही द्वारा जे.आई.सी. द्वारा विस्तृत पूछताछ की गई, जिसमें उक्त संदिग्ध महिला द्वारा अपने आप को बाग्लादेशी होना बताया गया एवं उक्त महिला ने अपना नाम रीमा पुत्री अब्दुलाह उर्फ साजन मिया जाति मुसलामान उम्र 34 साल निवासी ढाका नारगंज जिला कालीबाजार बांग्लादेशी होना बताया। अवैध रुप से बिना वैध दस्तावेज बांग्लादेश से भारत में प्रवेश होना बताया। तत्पश्चात् इसके पास बाग्लादेश का राष्ट्रीय परिचय पत्र मिला है, उक्त अवैध बांग्लादेशी महिला को बांग्लादेश प्रत्यावर्तन करने के संबंध मे सीमा सुरक्षा बल पश्चिम बंगाल, गृह विभाग, आसूचना ब्यूरो पश्चिम बंगाल से समन्वय किया जाकर प्रत्यावर्तन करने की आवश्यक कार्यवाही जारी है।
उक्त अभियान के दौरान आगे भी ऐसे अवैध बांग्लादेशी नागरिकों/ विदेशी नागरिक के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी एवं अवैध बांग्लादेशी नागरिक पाये जाने पर उनके विरूद्ध भी कानूनी कार्यवाही की जायेगी, आमजन से अपील है कि आपके आसपास में ऐसे कोई संदिग्ध पुरूष/महिलाऐं जिन पर बांग्लादेशी होने का सन्देह हो तो उसकी सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम सिरोही के मो.न. 9530431323 पर उपलब्ध करावे।
पुलिस कार्यवाही टीमः-
1. चन्द्रवीर, नि.पु. प्रभारी जिला विशेष शाखा सिरोही।
2. महावीरसिंह स.उ.नि., जिला विशेष शाखा सिरोही।
3. मोहब्बतसिंह स.उ.नि. जिला विशेष शाखा सिरोही।
4. गंभीर लाल, स.उ.नि.पु. पुलिस थाना आबुरोड सदर।
5. अमृत कानि. 1048 जिला विशेष शाखा सिरोही।
6. भंवर कुमार कानि 564 जिला विशेष शाखा सिरोही।
7. दिनेश कानि. 533 पुलिस थाना आबूरोड सदर ।
8. सुश्मिता म. कानि. 1090 पुलिस थाना सरूपगंज।


