PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल। भीनमाल में मेघवाल समाज छात्रावास समिति की बैठक नवनिर्वाचित अध्यक्ष भाणाराम काबावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधियों की सर्वसम्मति से समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नवनियुक्त कार्यकारिणी में जैसाराम भाटी (कुशलापुरा) को सचिव और घेवाराम पंचाल (नरता) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। लीलाराम बोस (खानपुर), परखाराम रोपसी और फुलाराम सोलंकी (दासपा) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
डॉ. वचनाराम काबावत (भीनमाल) और सुरेश काबावत (आलड़ी) को समिति का प्रवक्ता बनाया गया। संगठन मंत्री पद पर जोधाराम सोलंकी (भीनमाल), वालाराम पारंगी (नासोली), पारसाराम परमार (निम्बोड़ा) और मोहनलाल लेदरमेर को नियुक्त किया गया।
ठक में उपस्थित समाज के प्रतिनिधियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया और छात्रावास तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
ये रहे मौजूद
संरक्षक मंडल में रेखाराम जुंजाणी, जोगाराम चितरोड़ी, छतराराम पारंगी (भागल सेफ्टा) और राजाराम देलवाड़ा को शामिल किया गया। प्रचार मंत्री के रूप में वचनाराम बढ़िया, अमराराम, विक्रम कुमार कोरा, मकनाराम कोटकास्ता और लाखाराम हिंगड़ा को मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त, एडवोकेट कमलेश कुमार, एडवोकेट छतराराम वाणिका (दासपा) और भगराज निम्बोड़ा को समिति का विधि सलाहकार नियुक्त किया गया।


