• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर-टायर पंक्चर होने के बाद भी तस्करों ने दौड़ाई स्कॉर्पियोः गाड़ी को सूनसान जगह छोड़कर फरार, 420 किलो डोडा जब्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 29, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर में नाकाबंदी तोड़कर भागे बदमाश स्कॉर्पियो को टायर पंक्चर होने के बाद भी दौड़ाते रहे। पुलिस के लगातार पीछा करने पर तस्कर गाड़ी को सूनसान जगह छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी में 419.850 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। वहीं स्कॉर्पियो को भी जब्त किया है।

थानाधिकारी लालसिंह ने बताया मंगलवार रात निंबला गांव

के पास नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और भागने की कोशिश की।पुलिस टीम ने तुरंत पीछा शुरू किया। घेराबंदी के दौरान टायर किलर का इस्तेमाल कर गाड़ी के टायर पंक्चर कर दिए गए, इसके बावजूद चालक कुछ दूरी तक गाड़ी दौड़ाता रहा।

झाड़ियों में गाड़ी छोड़कर फरार

लगातार पीछा होने पर तस्कर सुनसान इलाके में गाड़ी छोड़कर खेतों और झाड़ियों में छिपकर फरार हो गए। अंधेरे का फायदा उठाकर चालक समेत दो आरोपी मौके से भागने में सफल रहे।

21 कट्टों में मिला डोडा पोस्त

पुलिस ने जब लावारिस स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसमें 21 कट्टों में भरा हुआ कुल 419.850 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। गाड़ी से कुछ फर्जी नंबर प्लेटें भी मिली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Previous Post

जवाई सफारी पर कमेटी रखेगी नजर, जीपीएस और यूनिक नंबर अनिवार्य, पहली बार जवाई प्रबंधन कमेटी गठित

Next Post

भीनमाल-अवैध बजरी खनन पर की कार्रवाई: दो बजरी से भरे दो ट्रैक्टर ट्रॉली और लोडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Next Post

भीनमाल-अवैध बजरी खनन पर की कार्रवाई: दो बजरी से भरे दो ट्रैक्टर ट्रॉली और लोडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page