• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भीनमाल-अवैध बजरी खनन पर की कार्रवाई: दो बजरी से भरे दो ट्रैक्टर ट्रॉली और लोडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 29, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल-अवैध बजरी खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना भीनमाल ने कार्रवाई करते हुए बजरी माफियाओं पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बजरी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा बजरी भरने में प्रयुक्त एक लोडर जब्त किया है। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।

27 अप्रैल को गश्त के दौरान की कार्रवाई

थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में टीम ने 27 अप्रैल को गश्त के दौरान कोरा नदी क्षेत्र में कार्रवाई की। यहां बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली बजरी से भरी हुई पाई गई, जिनके पास परिवहन के वैध दस्तावेज नहीं थे।

ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश जारी

पुलिस ने मौके से लोडर ड्राइवर गौतम पुत्र भीखाराम भील (20) निवासी कोमता थाना सायला को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अवैध बजरी खनन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के खीयाराम, मदनलाल, रामलाल, दिनेश कुमार, राकेश कुमार और तपेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Previous Post

जालोर-टायर पंक्चर होने के बाद भी तस्करों ने दौड़ाई स्कॉर्पियोः गाड़ी को सूनसान जगह छोड़कर फरार, 420 किलो डोडा जब्त

Next Post

पाली-32 लाख के गहने चोरी, भतीजी पर शकः 25 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, परेशान बुजुर्ग पहुंचा एसपी ऑफिस

Next Post

पाली-32 लाख के गहने चोरी, भतीजी पर शकः 25 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, परेशान बुजुर्ग पहुंचा एसपी ऑफिस

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page