PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर जिले के भीनमाल में एएनटीएफ टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए 194.270 किलो डोडा चूरा बरामद किया है। इसके साथ डोडा ले जा रही क्रेटा कार को भी जब्त किया है।
एटीएस और एएनटीएफ IG विकास कुमार ने बताया-एएनटीएफ टीम जालोर का सूचना मिली कि भीनमाल से पुनासा की तरफ एक केटा कार में डोडा चूरा सप्लाई होने जा रहा है।सूचना पर टीम ने मुखबिरी से कार का विवरण प्राप्त कर भीनमाल से पुनासा रोड़ पर नाकाबंदी शुरू की।
इसी दौरान संदिग्ध क्रेटा कार भीनमाल की तरफ से आती हुई दिखाई दी। टीम ने कार को रुकने के लिए इशारा किया।
लेकिन ड्राइवर ने टीम को देखकर कार की स्पीड बढ़ा दी।
जिसके बाद टीम ने पीछा करते हुए जालोर पुलिस को सूचना दी गई जिस जालोर पुलिस ने सरहद नोहरा के पास नाकाबंदी की। पीछे से कार का एएनटीएफ टीम लगातार पीछा कर रही थी और आगे जालोर पुलिस ने नाका लगाने के साथ ही कार को रुकवाने के लिये स्टॉप स्टिक लगाया जिससे क्रेटा कार का टायर ब्लास्ट हो गया।
तस्कर कार को ब्लास्ट टायरों पर ही दौड़ाता रहा। तस्कर ने सामने से जालोर पुलिस की बोलेरो वाहन टक्कर मारकर कार को रोड पर छोड़कर खेतों की तरफ भाग निकला।
तस्कर मौके से भागे
10 किलोमीटर तक तस्कर का खड़ी फसलों में पीछा किया परन्तु खेतों में खड़ी फसलों व अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला तस्कर। टीम ने क्रेटा कार को जब्त कर उसमें भरे अवैध मादक पदार्थ को बरामद किया। कार में भरा अवैध मादक पदार्थ 10 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 194.270 किलोग्राम व तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा कार को जब्त किया।

