
PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर के सांफाड़ा में चाचा और भतीजी ने पेड़ पर फंदा लगाकार आत्महत्या कर ली। रविवार को परिजनों को मामले की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस जाब्ता पहुंचा और शवों को पेड़ से उतारा और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पेड़ से लगाया फंदा
बिशनगढ़ थानाधिकारी नींबसिंह के अनुसार साफाड़ा निवासी चाचा अशोक कुमार (25) पुत्र मोहनलाल भील और उसकी भतीजी रिंकू कुमारी (21) पुत्री दिनेश उर्फ खटाराम भील देर रात अपने घर से निकले। घर से करीब डेढ़ किमी दूर स्थित एक नर्सरी में पहुंचे और पेड़ से फंदा आत्महत्या कर ली।
प्रेम प्रसंग की चर्चा
अशोक कुमार भील व रिंकू कुमारी भील दोनों आपस में चाचा-भतीजी हैं। साफाड़ा गांव में दोनों के मकान आस-पास हैं। अशोक शादीशुदा था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं।


