• March 29, 2026

बिना वर्दी रोडवेज बस चलाने पर हुआ चालानः ड्राइवर कंडक्टर की लॉगबुक की जब्त, जिले में पहली बार रोडवेज बस का चालान

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर में शनिवार को यातायात पुलिस ने पहली बार राजस्थान रोडवेज बस का चालान किया। अस्पताल चौराहे पर जांच के दौरान बस के ड्राइवर और कंडक्टर बिना वर्दी के ड्यूटी करते मिले।

नियम उल्लंघन पर मौके पर चालान काटा गया और बस की लॉगबुक जब्त की गई। यह कार्रवाई जालोर डिपो की जोधपुर जा रही बस पर की गई।

अस्पताल चौराहे पर जांच में मिली गड़बड़ी

हेड कांस्टेबल मदनसिंह यातायात ड्यूटी के दौरान अस्पताल चौराहे पर वाहनों की जांच कर रहे थे।

इसी दौरान जालोर डिपो की एक रोडवेज बस को रुकवाया गया, जो जोधपुर की ओर जा रही थी। जांच में ड्राइवर और कंडक्टर दोनों बिना वर्दी के मिले।

नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस का चालान काटा। साथ ही सख्ती दिखाते हुए बस की लॉगबुक भी जब्त कर ली गई।जिले में पहली बार ऐसी कार्रवाई

जालोर जिले में यह पहला मामला है जब यातायात पुलिस ने किसी सरकारी रोडवेज बस के खिलाफ इस तरह चालान की कार्रवाई की है।

पुलिस ने दिए सख्ती के संकेत

औचक जांच के बाद अन्य रोडवेज कर्मचारियों और वाहन चालकों में सतर्कता देखी गई। पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का पालन सभी के लिए जरूरी है और उल्लंघन पर कार्रवाई जारी रहेगी।

You cannot copy content of this page