• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

गोलियां में हुई 1 करोड़ की चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: 4 किलो चांदी, 55 तोला सोना बरामद

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 29, 2026
in Local
0
गोलियां में हुई 1 करोड़ की चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: 4 किलो चांदी, 55 तोला सोना बरामद

PALI SIROHI ONLINE

बागौड़ा-जालोर जिले में एक करोड़ रुपये की नकबजनी का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य सरगना अर्जुनसिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया लगभग 4 किलोग्राम चांदी और 55 तोला सोने के आभूषण बरामद किए हैं। यह कार्रवाई बागोड़ा थाना पुलिस ने की है।

यह वारदात 5 नवंबर 2025 को सामने आई थी, जब देवदा का गोलिया निवासी रामाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके भाई भमराराम का मकान 4 नवंबर कीरात अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुरा ली थी। चोरी गए जेवरात की अनुमानित कीमत 70 से 80 लाख रुपये आंकी गई थी।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पहले भरतकुमार और मदनसिंह को गिरफ्तार किया था, साथ ही एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया था। इस मामले का मुख्य आरोपी अर्जुनसिंह तब से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश जारी थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह दिन में सूने मकानों की रेकी करता था। इसके बाद रात में ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। वारदात से पहले आरोपी ढाबों और होटलों में बैठकर पूरी योजना बनाते थे।

यह पूरी कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज के निर्देशन और जालोर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्रसिंह इदौलिया के मार्गदर्शन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा और डीएसपी शंकरलाल मंसुरिया के सुपरविजन में बागोड़ा थाना पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर आरोपी को पकड़ा। थानाधिकारी बलदेवराम के नेतृत्व में गठित टीम में एएसआई किशनलाल और कांस्टेबल भैराराम सहित अन्य जवान शामिल थे, जिन्होंने मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता से आरोपी को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई।

Previous Post

बिना वर्दी रोडवेज बस चलाने पर हुआ चालानः ड्राइवर कंडक्टर की लॉगबुक की जब्त, जिले में पहली बार रोडवेज बस का चालान

Next Post

जसवंतपुरा में वेटरनरी हॉस्पिटल निर्माण के लिए 2 करोड़ मंजूरः आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा अस्पताल, पशुपालकों को राहत की उम्मीद

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page