PALI SIROHI ONLINE
जालोर-लूणी-समदड़ी-मिलड़ी दोहरीकरण रेलवे परियोजना के तहत जालोर क्षेत्र में अवाप्त की गई भूमि के मुआवजे को लेकर प्रशासन ने संबंधित खातेदारों से आपत्तियां मांगी हैं। इसके लिए 5 दिनों का समय दिया गया है।
सक्षम प्राधिकारी (भूमि अवाप्ति) एवं उपखंड अधिकारी जालोर ने बताया कि ग्राम जालोर ए के खसरा संख्या 2016 के लिए रमेशराज बोहरा निवासी शिवाजी नगर और ग्राम जालोर बी के खसरा संख्या 4938 और 4939 के लिएकमला पत्नी प्रतापाराम, रतनाराम, दलाराम और पुनमाराम पुत्र उदाराम ने मुआवजा भुगतान के लिए आवेदन किया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी व्यक्ति को मुआवजा भुगतान या अवाप्त भूमि के संबंध में कोई आपत्ति है तो वह आवश्यक दस्तावेजों के साथ 5 कार्यालय दिवस के भीतर उपखंड अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित समयावधि पूरी होने के बाद नियमानुसार मुआवजा भुगतान की कार्रवाई की जाएगी।

