• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पूर्व विधायक को 6-महीने की जेल, बाबा बालकनाथ पर अभद्र टिप्पणी के मामले में फैसला, राम रहीम से की थी तुलना

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 24, 2026
in Local
0
पूर्व विधायक को 6-महीने की जेल, बाबा बालकनाथ पर अभद्र टिप्पणी के मामले में फैसला, राम रहीम से की थी तुलना

PALI SIROHI ONLINE

बहरोड़-बहरोड़ विधासभा सीट से पूर्व विधायक बलजीत यादव को रोहतक सिविल कोर्ट ने सोमवार को 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने बलजीत यादव पर 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कोर्ट ने ये सजा सुनाई है।

कोर्ट ने कहा-बलजीत यादव ने राजनीतिक लाभ हासिल करने के उद्देश्य से शिकायतकर्ता के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कीथीं। शिकायतकर्ता एक सम्मानित राजनेता होने के साथ योगी, नाथ संप्रदाय के उपाध्यक्ष और बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के वीसी हैं।राम रहीम से की थी बाबा बालकनाथ की तुलना

7 मार्च 2021 को एक प्रेस कॉन्सफ्रेस के दौरान बलजीत यादव ने तत्कालीन सांसद महंत बालकनाथ के बारे में कहा था कि उन्हें भोग विलास की आदत है। वह महिलाओं के बर्थडे में नजर आते हैं, लेकिन किसी गरीब और आम लोगों के बर्थडे में नहीं।

यादव ने कहा था- वो दूसरे राम रहीम हैं। बालकनाथ अगर संत होते तो फाइव स्टार होटलों में नहीं ठहरते, बल्कि एक कुटिया में निवास करते। वह 12 लाख की घड़ी पहनते हैं। 2 लाख के जूते पहनते हैं। 35 हजार रुपए मीटर की धोती बांधते हैं। यही नहीं दो करोड़ की गाड़ी में चलते हैं। खुद के रहने के लिए 50 करोड़ का मठ में मकान बना रहे हैं। कभी महिलाओं को गुलदस्ते देते हैं। कभी स्वागत में गले लगते हैं। क्या ये साधु के लक्ष्ण हैं?

शिकायतकर्ता और उनके वकील ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त सजा देने की मांग की और किसी भी तरह की रियायत का विरोध किया।3.72 करोड़ के घोटाले के केस में जमानत पर

बलजीत यादव साल 2018 से 2023 तक बहरोड़ से निर्दलीय विधायक थे। आरोप है कि उनके कार्यकाल के दौरान बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के 32 सरकारी स्कूलों के लिए बैडमिंटन और क्रिकेट किट खरीदे गए थे। ये खेल सामग्री ढाई-तीन गुना ज्यादा कीमत पर खरीद कर सरकार को नुकसान पहुंचाया और विधायक फंड से सामान की आपूर्ति में 3.72 करोड़ रुपए का घोटाला किया।

इसके साथ ही टेंडर देने वाली फर्मों ने फेक डॉक्यूमेंट का यूज किया। इस केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बालाजी कम्प्लीट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, सूर्या एंटरप्राइजेज, राजपूत स्पोर्ट्स एंटरप्राइजेज, शर्मा स्पोर्ट्स एंटरप्राइजेज के संचालक और शिक्षा विभाग के कुछ कर्मचारी भी आरोपी बनाए गए थे।

एसीबी ने 12 दिसंबर 2024 को बलजीत यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। इसके बाद ईडी ने उनके खिलाफ अभियोजन शिकायत दर्ज करके मामले की जांच शुरू की थी। 3 फरवरी 2026 को बलजीत यादव को गिरफ्तार किया था। ईडी ने रिमांड अवधि पूरी होने के बाद 7 फरवरी को पूर्व विधायक को जयपुर की विशेष अदालत में पेश किया था, जहां से उनको जेल भेज दिया गया था।वहीं जयपुर सेंट्रल जेल में बंद पूर्व विधायक बलजीत यादव को राजस्थान हाईकोर्ट से 4 नवंबर को जमानत मिल गई थी। जस्टिस रवि चिरानिया की बेंच ने बलजीत यादव को जमानत पर छोड़ने के निर्देश दिए थे।

Previous Post

जालोर SDM ऑफिस में 5-दिन में पेश कर सकेंगे आपत्तिःलूणी-समदड़ी-भीलड़ी रेल दोहरीकरण परियोजना पर प्रशासन के निर्देश जारी

Next Post

बीजापुर में विधायक राणावतं ने की जनसुनवाई, बाली देसुरी में बीजेपी की जीत पर विधायक का कियां स्वागत

Next Post
बीजापुर में विधायक राणावतं ने की जनसुनवाई, बाली देसुरी में बीजेपी की जीत पर विधायक का कियां स्वागत

बीजापुर में विधायक राणावतं ने की जनसुनवाई, बाली देसुरी में बीजेपी की जीत पर विधायक का कियां स्वागत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page