PALI SIROHI ONLINE
सांचौर-धनेरिया ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच नरेश धायल ने पदभार संभालते ही गांव के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने पंचायत को जेसीबी मशीन भेंट की और मुफ्त एंबुलेंस सेवा शुरू करने का ऐलान किया।
मुख्य सड़क पर पंचायत भवन बनवाने की घोषणा धायल ने धनेरिया से झाब जाने वाली मुख्य सड़क पर पंचायत भवन बनवाने की घोषणा की। धनेरिया में अपने खर्चे से उच्चमाध्यमिक स्कूल का भवन भी बनवाएंगे। इन कामों पर करोड़ों रुपए खर्च होने का अनुमान है।एंबुलेंस आ गई है, लेकिन जरूरी उपकरण लगवाने के लिए उसे अहमदाबाद में तैयार किया जा रहा है। पादरडी गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन और पशुधन के संरक्षण के लिए गोशाला भी अपने खर्चे से बनवाई जाएगी।
दो तालाबों का सौंदर्गीकरण कराया जाएगा पादरडी के दो तालाबों का सौंदर्याकरण कराया जाएगा। पंचायत क्षेत्र में सफाई के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली खरीदकर पंचायत को दी जाएगी।
आकाशीय बिजली से बचाव के लिए पंचायत क्षेत्र के 12 सार्वजनिक स्थानों पर करीब 30 लाख रुपए की लागत से विशेष उपकरण लगाए गए हैं। इनसे ग्रामीणों और पशुधन को संभावित नुकसान से बचाने की कोशिश की जा रही है।

