• May 4, 2026

मेघवाल समाज ऑक्शन प्रीमियर लीग रानी का आयोजन, युवाओं में दिखा उत्साह

PALI SIROHI ONLINE

मेघवाल समाज ऑक्शन प्रीमियर लीग रानी का आयोजन, युवाओं में दिखा उत्साह

नगराज वैष्णव
रानी। मेघवाल समाज द्वारा आयोजित मेघवाल समाज ऑक्शन प्रीमियर लीग (MSAPL) रानी का भव्य आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम श्री मारवाड़ मेघवाल सेवा संस्था शाखा रानी (वरकाणा) एवं मेघवाल शिक्षा संस्था रानी के तत्वावधान में संपन्न हुआ। लीग को लेकर समाज के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। संस्था अध्यक्ष सवाराम मेगवाल
आयोजन स्थल पर विभिन्न टीमों के आकर्षक लोगो और पोस्टर प्रदर्शित किए गए, जिनमें पोलो वारियर्स, बालाजी क्लब खिंवाड़ा, रंगी वारियर्स, माताजी गुड़ा वारियर्स, गजान माता वारियर्स, बाबा साहेब क्लब, एजुकेशन वारियर्स, श्री अंबाजी क्रिकेट क्लब नाडोल, जिवंद कलां सुपर किंग्स, दिनेश कैपिटल्स सहित कई टीमों ने भाग लिया।


कार्यक्रम में आयोजक मंडल के सदस्यों और प्रायोजकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रमुख रूप से
स्पॉन्सर – राकेश सोलंकी, राहुल मालीगर, अनुज वर्मा, नरेश, हरिश परमार
तथा
कप्तान – अशोक बांगड़ा, प्रमोद कुमार, जीत दरबार, हेमन्त, महेन्द्र, सोहन मालीगर, मोतीलाल चौधरी, रोहित जोगा
सहित कई युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
आयोजन में बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया ,4 मई 2026 को मैचों के लिए शाम 4 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान खेल भावना और भाईचारे का संदेश भी दिया गया।


आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहन मिलता है तथा समाज में एकता मजबूत होती है। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। इस अवसर पर रानी भाजपा शहर अध्यक्ष हरीश गेहलोत , डालचंद चौहान , मेगाराम मेगवाल ,दिनेश भटनागर, दिपाराम रांगी , श्याम लाल राठौड , सवाराम मेगवाल , दिनेश एडवोकेट का साफा माला से स्वागत किया गया !

You cannot copy content of this page