
PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर जिला अस्पताल में रविवार को एक युवक हाथ में छुरा लेकर घूमता रहा। हथियार लहराकर उसने अस्पताल में दहशत फैला दी। लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने सार्वजनिक जगह दहशत फैलाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से छुरा बरामद कर लिया। मामला आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया है।
कोतवाल अरविन्द कुमार ने बताया- जिले अवैध गतिविधियों/अवैध हथियार तस्करी की रोकथाम को लेकर अभियान चल रहा है। दहशत फैलाने के एक मामले में कार्रवाई करते हुए गौडिजी (जालोर) निवासी एक युवक ओमप्रकाश उर्फ अनिल (19) पुत्र कुयाराम प्रजापत को गिरफ्तार किया है।
ओमप्रकाश रविवार को जिला अस्पताल में छुरा लेकर पहुंच गया और उसे लहराने लगा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई करने वाली टीम में एएसआई बीरबल राम, कॉन्स्टेबल सुरेन्द्र कासनिय, लेखराज व अशोक कुमार रहे।


