• April 13, 2026

गाय को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने के लिए बैठकः धर्मशाला में जुटे लोग, बोले- चलाएंगे अभियान

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर की जालंधर नाथ धर्मशाला में शनिवार की रात गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का सम्मान दिलाने की मुहिम शुरू की गई है। इस संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए गौ सम्मान आह्वान बैठक का आयोजन किया गया।

इसमें 27 अप्रैल 2026 को तहसील और जिला स्तरीय महाभियान की पूर्व तैयारी और रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में गौमाता के सम्मान और संरक्षण को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी, जिससे केंद्र व राज्य सरकार तक आवाज मजबूती से पहुंच सके।

आयोजकों का कहना है- इस अभियान की खास बात यह है कि इसमें किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि समस्त 36 कौम गोभक्तों का समर्थन जुटाया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि बैठक में सभी समाजों के अध्यक्षों, प्रतिनिधियों और गौ सेवकों को आमंत्रित किया गया है। गौमाता केवल एक पशु नहीं, यह हमारी आस्था और संस्कृति का आधार हैं। उन्हें राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना हर सनातनी का कर्तव्य है।

You cannot copy content of this page