• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भवरानी में पिकअप ने भेड़ों को कुचला, सात की मौतः 7 घायल; आरोपी ड्राइवर को पकड़ने और मुआवजे की मांग

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 13, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर जिले के नौसरा थाना क्षेत्र के भवरानी गांव में पिकअप ने सड़क किनारे जा रही भेड़ों के झुंड को कुचल दिया। हादसे में 10 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गईं।खेतों से लौटते समय हुआ हादसा

पीड़ित पशुपालक भलाराम पुत्र सवाराम देवासी अपनी करीब 35 भेड़ों को दिनभर चराने के बाद शाम को खेतों से भवरानी गांव स्थित अपने घर की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान गांव की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने भेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 10 भेड़ों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वाहन छोड़कर मौके से फरार हुआ ड्राइवर

हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण और पशुपालक मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने शुरू की जांच, ड्राइवर की तलाश जारी

सूचना मिलते ही नौसरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात पिकअप ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों व अन्य माध्यमों से उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पशुपालक भलाराम ने प्रशासन से आर्थिक मुआवजा दिलाने और आरोपी ड्राइवर की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Previous Post

गाय को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने के लिए बैठकः धर्मशाला में जुटे लोग, बोले- चलाएंगे अभियान

Next Post

पाली पूर्व उप सभापति मूलसिंह भाटी को जान से मारने की धमकीःअनजान नंबर से कॉल कर गाली-गलौच की, थाने में दी रिपोर्ट

Next Post
पाली पूर्व उप सभापति मूलसिंह भाटी को जान से मारने की धमकीःअनजान नंबर से कॉल कर गाली-गलौच की, थाने में दी रिपोर्ट

पाली पूर्व उप सभापति मूलसिंह भाटी को जान से मारने की धमकीःअनजान नंबर से कॉल कर गाली-गलौच की, थाने में दी रिपोर्ट

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page