
PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर के सायला थाना क्षेत्र के सियावट फांटे पर एक बुजुर्ग होटल संचालक के साथ एक युवक ने मारपीट की। बुजुर्ग को लकड़ी के फट्टे से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। वीडियो में युवक गाली-गलौच भी करता दिख रहा है। इसके बाद सायला पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपी बलवंत उर्फ पिन्टू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस जानकारी के अनुसार- सियावट निवासी टीकमपुरी पुत्र हकमपुरी गोस्वामी सायला के सियावट फांटे पर भवानी होटल के नाम से ढ़ाबा चलाता है। जहां 14 अप्रैल को आरोपी बलवंत सिंह भोजन पैक कराने के लिए आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया। आरोपी युवक बुजुर्ग के साथ मारपीट करने लगा। इसी दौरान पास ही पड़े लकड़ी के फट्टे से उसने बुजुर्ग टीकमपुरी की पीठ पर वार किया। उसे जमीन पर गिराकर मारा। इसके बाद जिसके बाद वहां से निकल गया।
देर रात आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सायला थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह ने बताया- वीडियो सामने आने के बाद सायला पुलिस ने बुधवार की देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का मोबाइल ट्रेस आउट कर देताकला निवासी बलवंत सिंह (34) पुत्र हड़मतसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया।


