• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

गुजरात बॉर्डर पर कार से अफीम बरामद आरोपी गिरफ्तारः स्टेपनी के अंदर छिपाई थी, रिश्तेदारों से मिलने हैदराबाद जा रहा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 7, 2026
in Local
0
गुजरात बॉर्डर पर कार से अफीम बरामद आरोपी गिरफ्तारः स्टेपनी के अंदर छिपाई थी, रिश्तेदारों से मिलने हैदराबाद जा रहा

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-राजस्थान से हैदराबाद जा रहे एक आरोपी को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने गुजरात बॉर्डर के पास पकड़कर उसकी कार से 23 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। आरोपी बालोतरा निवासी कमलेश कुमार ने अफीम को बलेनो कार की स्टेपनी के अंदर छिपाया था ताकि बॉर्डर चेकिंग से बच सके। मुखबिर की सूचना के बाद ANTF ने सांचौर टोल प्लाजा से कार का पीछा किया और छोटी बिरोल क्षेत्र में घेराबंदी कर वाहन को रुकवाया। कार्रवाई में स्थानीय पुलिस की मदद से तलाशी लेकर आरोपी को गिरफ्तार कियागया।

स्टेपनी के अंदर छिपाई थी अफीम

राजस्थान में आमतौर पर लोग रिश्तेदारों से मिलने मिठाई और खुशियां लेकर जाते हैं, लेकिन एक आरोपी अपने रिश्तेदारों के लिए अफीम लेकर हैदराबाद जा रहा था। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने गुजरात बॉर्डर के पास उसे पकड़ लिया।

पकड़ा गया आरोपी बालोतरा निवासी कमलेश कुमार ने अपनी बलेनो कार में सवार होकर हैदराबाद के लिए निकला था। उसे पता था कि राजस्थान-गुजरात बॉर्डर पर सघन चेकिंग होती है, इसलिए उसने शातिराना तरीके से अवैध अफीम को एक थैली में भरकर कार की स्टेपनी (टायर) के अंदर छिपा दिया था। उसे उम्मीद थी कि स्टेपनी की तलाशी कोई नहीं लेगा और वह सुरक्षित हैदराबाद पहुंच जाएगा।

सांचौर टोल से शुरू हुआ पीछा

ANTF की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सांचौर क्षेत्र का एक व्यक्ति भारी मात्रा में नशा लेकर जा रहा है। टीम जब सांचौर के पास टोल प्लाजा पहुंची तो पता चला कि संदिग्ध कार वहां से कुछ समय पहले गुजर चुकी है। इसके बाद टीम ने कार का पीछा शुरू किया।

टीम ने राजस्थान-गुजरात बॉर्डर स्थित छोटी बिरोल के पास घेराबंदी कर कार को रुकवाया। अचानक हुई कार्रवाई सेआरोपी घबरा गया। इसके बाद ANTF ने स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाया।

कार की सघन तलाशी लेने पर स्टेपनी के अंदर से 23 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत मादक पदार्थ और कार को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी और जब्त वाहन का विवरण

टीम ने बालोतरा के धोरीमना थाना क्षेत्र के बुल विश्नोईयों के वास निवासी कमलेश पुत्र गंगाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 23 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। पुलिस ने प्रयुक्त बलेनो कार को भी जब्त किया है।

Previous Post

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के भाई आनंद वैष्णव ने रानी रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

Next Post

“कांग्रेस सिर्फ इतिहास और किताबों में पढ़ने तक सीमित रह जाएगी”:- एडवोकेट प्रवीण जैन

Next Post
“कांग्रेस सिर्फ इतिहास और किताबों में पढ़ने तक सीमित रह जाएगी”:- एडवोकेट प्रवीण जैन

"कांग्रेस सिर्फ इतिहास और किताबों में पढ़ने तक सीमित रह जाएगी":- एडवोकेट प्रवीण जैन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page