• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

“कांग्रेस सिर्फ इतिहास और किताबों में पढ़ने तक सीमित रह जाएगी”:- एडवोकेट प्रवीण जैन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 7, 2026
in Local
0
“कांग्रेस सिर्फ इतिहास और किताबों में पढ़ने तक सीमित रह जाएगी”:- एडवोकेट प्रवीण जैन

PALI SIROHI ONLINE

“कांग्रेस सिर्फ इतिहास और किताबों में पढ़ने तक सीमित रह जाएगी”:- एडवोकेट प्रवीण जैन
नगराज वैष्णव
रानी /जोधपुर 7/5/2026:
राजस्थान हाईकोर्ट के एडवोकेट प्रवीण रमेश जैन ने बताया कि आज से लगभग 1 वर्ष पहले भी मैंने एक आर्टिकल लिखा था कांग्रेस के बारे में की..”कांग्रेस शून्य की ओर अग्रसर” जिसको भारत और राजस्थान के सभी प्रमुख न्यूज एजेंसियों एवं मीडिया हाउस में प्रमुखता से प्रकाशित किया था, और आज वापस एडवोकेट प्रवीण रमेश जैन ने बताया कि कांग्रेस सुनने शून्य की और अग्रसर के साथ-साथ आने वाले समय में इतिहास और किताबों तक सीमित रह जाएगी कांग्रेस अपनी नीतियों के कारण,देशविरोधी एजेंडा को समर्थन देकर, बच्चाबुद्धि एवं अपरिपक्व लीडरशिप के कारण एवं हर बात पर मोदी का विरोध करने के कारण जनता की अदालत में मतदान के द्वारा पूर्ण रूप से डूब रही है,धीरे-धीरे हर जगह शून्य पर पहुंच रही है,मैं कांग्रेस का दुश्मन नहीं हूं,मुझे कांग्रेस से कोई एलर्जी नहीं है,क्योंकि किसी लोकतंत्र में विपक्ष का मजबूत आधार भी उस लोकतंत्र और राष्ट्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन कांग्रेस की लीडरशिप और उसकी कार्यप्रणाली को लेकर खुद कांग्रेसी चिंतित है..


आने वाले समय में कांग्रेस का भविष्य क्या होगा यह तो सबको वास्तविक रूप से दिख रहा है, कांग्रेस को हर जगह ज़ीरो मिला है या फिर बहुत ही कम मात्रा में जनआधार या मतदान का प्रतिशत मिल रहा है,फिर भी कांग्रेस पार्टी अपने विचारधारा में सुधार नहीं कर रही है,देश में अराजकता फ़ैलाने की कोशिश जारी है,अब कांग्रेस पार्टी वह नहीं रही जो देश की आजादी के समय अपने तन मन धन बलिदान से देश और राष्ट्र के लिए समर्पित थी,आज के समय वाली कांग्रेस पार्टी केवल देश की अखंडता,एकता को तोड़ने के लिए राष्ट्रीय विकास को रोकने के लिए हर संभव अपना प्रयास कर रही है,पुराने एवं सच्चे कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं नेता अपने आप को पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं,इसलिए वह पार्टी छोड़कर जा रहे हैं और इसीलिए कांग्रेस अभी स्वाहा होती नज़र आ रही है

, आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी इतिहास एवं किताबों तक सीमित रह जाएगी,कांग्रेस को स्वाहा करने का या कांग्रेस को शून्य की और अग्रसर करने का का सेहरा किसके सिर पर बंधेगा यह तो कांग्रेस ही जाने,लेकिन हर बात पर मोदी विरोध और उसे रोज कोसना किसी काम नहीं आएगा,अभी भी समय है देश हित के लिए सोचो,देश हित के लिए योजना और विजन बनाओ, हिंदुस्तान की अखंडता एकता एवं विकास के लिए सरकार का सहयोग विपक्ष में रहकर किया जा सकता है, नहीं तो कांग्रेस की हालत इतिहास बन जाएगी कि कांग्रेस हुआ करती थी,साथ में एडवोकेट प्रवीण रमेश जैन ने बताया कि राजस्थान सरकार को बिना मांगे सलाह देता हूं कि आदरणीय प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में जो राष्ट्र का विकास हो रहा है,राष्ट्र की अखंडता एकता एवं निचले स्तर के मानवीय कल्याण के लिए जो प्रधानमंत्री जी कार्य कर रहे हैं

और उनका जो विजन है उसको राजस्थान की सरकार नौकरशाही पर नियंत्रण करते हुए एवं संगठन को मजबूत करते हुए करें,क्योंकि आज के समय में पूरे राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बहुत ही हताश दुखी है क्योंकि कार्यकर्ता और संगठन की कोई सुनता नहीं और अफसरशाही नौकरशाही पूरी तरह हावी है,बीजेपी के जनप्रतिनिधि और बीजेपी के कार्यकर्ता की कोई प्राथमिकता नहीं है और कोई सुनवाई नहीं हो रही है, समय रहते सरकार संगठन को मजबूत करें नहीं तो जनता है कभी भी नीचे लाकर पटकनी देगी और ऐसा नहीं हो कि मोदी जी की लोकप्रियता उनके निस्वार्थ देश प्रेम राष्ट्र प्रेम की भावना के कारण केंद्र में तो सरकार बीजेपी की बन जाएगी और राजस्थान में बीजेपी का सुपड़ा साफ हो जाएगा,अभी भी समय है जाग जाओ और महान प्रधानमंत्री जी मोदी जी का हाथ और कंधे मजबूत कर दो,नहीं तो आज पश्चिम बंगाल का परिणाम सबके सामने है..जय हिंद..यह लेखन एवं विचार माननीय राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर में वकालत करने वाले
एडवोकेट प्रवीण रमेश जैन के है

Previous Post

गुजरात बॉर्डर पर कार से अफीम बरामद आरोपी गिरफ्तारः स्टेपनी के अंदर छिपाई थी, रिश्तेदारों से मिलने हैदराबाद जा रहा

Next Post

बीजापुर  में भगवान दत्तात्रेय मंदिर की वर्ष गांठ पर विशेष पूजा अर्चना कर ध्वजा चढ़ाई व भजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Next Post
बीजापुर  में भगवान दत्तात्रेय मंदिर की वर्ष गांठ पर विशेष पूजा अर्चना कर ध्वजा चढ़ाई व भजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बीजापुर  में भगवान दत्तात्रेय मंदिर की वर्ष गांठ पर विशेष पूजा अर्चना कर ध्वजा चढ़ाई व भजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page