• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के भाई आनंद वैष्णव ने रानी रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 7, 2026
in Local
0
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के भाई आनंद वैष्णव ने रानी रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

PALI SIROHI ONLINE

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के भाई आनंद वैष्णव ने रानी रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
नगराज वैषणव

रानी। रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw के भाई आनंद वैष्णव ने रानी रेलवे स्टेशन पहुंचकर विभिन्न समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गहलोत, नगरपालिका पूर्व उपाध्यक्ष डालचंद चौहान एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष जयन्तिलाल वैष्णव से मुलाकात कर स्टेशन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई।
प्रतिनिधियों ने आनंद वैष्णव को बताया कि मेन बाजार से प्रताप बाजार आने-जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पैदल अंडरब्रिज नहीं होने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंडरब्रिज के अभाव में व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इस पर आनंद वैष्णव ने जल्द ही उच्च अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया।

इसके साथ ही रानी रेलवे स्टेशन पर अधिक ट्रेनों के ठहराव की मांग भी रखी गई। आनंद वैष्णव ने कहा कि रानी रेलवे स्टेशन महत्वपूर्ण स्टेशन है और भविष्य में यहां और ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
वहीं हाल ही में रेलवे पार्किंग में हुए विवाद को लेकर भी स्टेशन मास्टर से चर्चा कर पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए।

Previous Post

सुमेरपुर मंडी में घी तेल भाव पढे

Next Post

गुजरात बॉर्डर पर कार से अफीम बरामद आरोपी गिरफ्तारः स्टेपनी के अंदर छिपाई थी, रिश्तेदारों से मिलने हैदराबाद जा रहा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page