PALI SIROHI ONLINE
*रक्षा बंधन की हार्दिक शुभ कामनाएं* 🌷
*रक्षा बंधन 28अगस्त 2026 शुक्रवार को*
श्रावण शुक्ला पूर्णिमा को मनाया जाने वाला रक्षा बंधन पर्व इस बार 28 अगस्त शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि प्रात:9:49 बजे तक हैं। तथा इस बार भद्रा नहीं होने से पूरे दिन राखी बांध सकेंगे।
इस बार राखी बांधने हेतू श्रेष्ठ मुहूर्त* प्रात:6:20 बजे से 11:04 बजे तक चर,लाभ,अमृत वेला रहेगी, दोपहर12:14 बजे से 1:04 बजे तक अभिजित वेला, दोपहर 12:39 से 2:14 बजे तक शुभ वेला, अपराह्न 5:23 से 6:58 चर वेला में रक्षा बंधन का श्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा।
इस वेला में भाइयों की कलाई पर बहने बाँध सकेगी राखी। श्रवण पूजन सूंण मांडने व जीमाने के लिए भद्रा नहीं होने से पूरा दिन श्रेष्ठ है। इस पूर्णिमा पर विदेशो में चंद्र ग्रहण होने से भारत में इसका यम नियम सूतक मान्य नहीं हैं।
पंडित सुरेश गौड़- सुमेरपुर


