
PALI SIROHI ONLINE
विश्व जल दिवस के पोस्टर का विमोचन
गुमानसिंह देवड़ा का मुंबई में स्वागत
मुंबई 22 मार्च 2025
विश्व जल दिवस पर जल के संसाधनों को संजोने हेतु से बने इस पोस्टर का आज होटल आदर्श पैलेस कालबादेवी में विमोचन हुआ। इस पोस्टर का विमोचन गुमानसिंह देवड़ा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचीव एवं मेर मंडवाड़ा ठिकाना के ठाकुर साहब के कर कमलों द्वारा हुआ।
मुंबई दौरे पर आज पधारें ठाकुर गुमानसिंह का भव्य स्वागत हुआ। गुमानसिंह देवड़ा ने अपने व्यक्तव्य में कहा अभी के समय में पानी की बचत करना बहुत जरूरी हैं और भविष्य के लिए यही अनमोल धरोहर हैं।
इस पोस्टर की परिकल्पना करने वाले इंडियाप्रेस के जगदीश पुरोहित ने कहा कि इस प्रकार के पोस्टरों ने पर जल संरक्षण के लिए हिन्दी, राजस्थानी, गुजराती, मराठी एवं इंग्रेजी में भी अपील की हैं।
स्वागत करनेवालों में जगदीश पुरोहित(आदर्श ग्रुप), सुरेश रावल कांग्रेस युवा नेता, कनुभाई रावल (केंजो ग्रुप), जीतू दवे, जीतेन्द्र सिंह राठौड़, निमेश बोहरा, ओमप्रकाश रावल, उकाराम चौधरी, नरपतसिंह देवड़ा, जीवाराम घांची, गोविंद सरतरा, रमेश पुरोहित समेत दर्जनों प्रबुद्धजन मौजूद थे।