PALI SIROHI ONLINE
जयपुर-राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर होने वाली जिला परिषद सदस्य, प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और सरपंच और पंच की लॉटरी को सरकार ने स्थगित कर दिया है। यह लॉटरी 17 और 18 सितंबर को होनी थी। लेकिन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने मंगलवार को आदेश निकाले।
आदेश में लॉटरी स्थगित करने के पीछे कारण बताया गया है कि अलग-अलग जिला कलेक्टर ने इसकी मांग की थी।कलेक्टर्स का कहना था कि नगर निकाय चुनावों को लेकर इन्हीं तारीखों पर निकाय अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया चल रही है।
वहीं, लॉटरी भी जिला कलेक्टर की मौजूदगी में ही निकलनी है। ऐसी स्थिति में दोनों कार्य एक साथ करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
निकायों चुनाव के बाद होगी लॉटरी
जिला कलेक्टरों की मांग पर फिलहाल लॉटरी को स्थगित कर दिया गया है। निकायों के चुनाव कार्यक्रम खत्म होने के बाद लॉटरी फिर से आयोजित करने पर विचार किया जाएगा और अगली तारीखों ऐलान किया जाएगा।
पहले भी एक महीने के लिए स्थगित हुई थी लॉटरी
बता दें कि इससे पहले 16 अगस्त को भी पंचायत चुनाव की लॉटरी को स्थगित कर दिया गया था। तब 18 अगस्त को सरंपचों और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जानी थी।


