• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-नवनिर्वाचित पति पत्नी सहित 8 कांग्रेस और एक निर्दलीय शिल्पा कुमावत को एसडीएम ने पद एव गोपनीयता की शपथ दिलाई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 15, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

नवनिर्वाचित पति पत्नी सहित 8 कांग्रेस और एक निर्दलीय शिल्पा कुमावत को एसडीएम ने पद एव गोपनीयता की शपथ दिलाई

तखतगढ 15 सितम्बर (खीमाराम मेवाड) 11 सितंबर को तखतगढ़ नगर पालिका के हुए आम चुनाव 2026 में पति-पत्नी सहित 8 कांग्रेस के नवनिर्वाचित हुए पार्षदों एव निर्विरोध निर्दलीय निर्वाचित पार्षद शिल्पा कुमावत कुल 9 पार्षदों को रिटर्निंग ऑफिसर पुरण कुमार ने पार्षद पद एव गोपनियता की शपथ दिलाई है। मंगलवार दोपहर को कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रत्याशी मोनिका, श्रीमती अतकी जोगी,भंवरलाल मीना, सूरज वाल्मीकि, सरोज मेवाड़ा,प्रमिला सरगरा, मनोहर लाल उर्फ मनीष परिहार,अनराज मेवाड़ा नगरपालिका सभागार पहुचने पर रिटर्निंग अधिकारी पूरण कुमार ने कांग्रेस के 8 पार्षदों एव वार्ड 22 से निर्विरोध निर्वाचित निर्दलीय पार्षद शिल्पा कुमावत को रिटर्निंग ऑफिसर पुरण कुमार ने पार्षद पद का प्रमाण पत्र सौपकर मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ / लेती हूँ या प्रतिज्ञान करता हूँ करती हूँ कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा / रखूंगी ओर में पद के कर्तव्यों का, जिसे में ग्रहण करने वाला हूँ / वाली हूँ, सत्यनिष्ठा से निवहन करूंगा / करूंगी और मैं यह शपथ लेता हूँ / लेती हूँ कि में स्वयं स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्ध रहूंगा/ रहूंगी और उसके लिए समय दूंगा/दूंगी।

मै हर वर्ष 100 घंटे यानि हर सप्ताह 2 घण्टे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूंगा/ करूंगी। मैं न गंदगी फैलाउंगा /फेलाउंगी औरन किसी को फेलाने दूंगा / दूंगी। मै स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे परिक्षेत्र से, मेरे गांव से एवं मेरे कार्यस्थल से शुरूआत करूंगा / करूंगी । मेरा यह विश्वास है कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते है उसका कारण यह है कि वहां के नागरिक न तो गंदगी फैलाने है और न ही फैलाने देते है। मै इस दृढ विश्वास के साथ गांव-गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूंगा / कंरूगी।


मैं आज जो शपथ ले रहा हूँ / रही हूँ उसके लिये 100 घंटे दें, इसके लिए प्रयास करूंगा / करूंगी।
वे भी मेरी तरह स्वच्छता के लिए 100 घंटे दे, इसके लिए प्रयास करूंगा / कंरूगी। मैं ऐसा विश्वास करता हूँ/करती हूँ कि “स्वच्छता की तरफ बढाया गया मेरा एक कदम पुरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।”की गोपनीयता की शपथ दिलाई है।

अध्यक्ष पद के लिए पार्षद सरोज मेवाड़ा ने दो आवेदन लिए

मंगलवार को कार्यालय रिटर्निंग अधिकारी नगर पालिका तखतगढ द्वारा 21 सितम्बर को होने वाले अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर लोक सुचना जारी करने पर कांग्रेस की नवनिर्वाचित पार्षद सरोज मेवाडा ने अध्यक्ष पद के लिए आर.ओ. पुरण कुमार से दो आवेदन प्राप्त किए है।

मैं भाजपा की विचारधारा से हूं और भाजपा को ही समर्थन करूंगी

मंगलवार को रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष शपथ के बाद निर्विरोध निर्दलीय पार्षद शिल्पा कुमावत ने मीडिया से बातचीत में कहा-मैं भाजपा की विचारधारा से जुड़ी हुई हूं। और न.पा चुनाव में भी भाजपा का ही समर्थन करूंगी’। कुमावत ने अपने पति राजेश कुमार को भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित करने के सवाल पर शिल्पा बोली-‘मै पार्टी के साथ ही रहूंगी’।

Previous Post

बाली के कोट ग्राम मेंपानी के पुराने होद में गिरा पैंथर का शावक, शावक की उम्र 75 दिन, सुरक्षित रेस्कयू कर जंगल मे छोड़ा

Next Post

प्रधान, पंच-सरपंच की लॉटरी दूसरी बार स्थगितः दो दिन बाद होनी थी, विभाग का तर्क- कलेक्टरों ने मांग की थी

Next Post

प्रधान, पंच-सरपंच की लॉटरी दूसरी बार स्थगितः दो दिन बाद होनी थी, विभाग का तर्क- कलेक्टरों ने मांग की थी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page