
PALI SIROHI ONLINE
जयपुर-महेश जोशी की पत्नी का निधन हो गया है। वहीं, दूसरी तरफ महेश जोशी ईडी की गिरफ्त में है। आज उनकी रिमांड अवधी आज खत्म हो रही है। जोशी को आज पीएमएलए मामलों की विशेष अदालत में पेश किया गया है। जानकारों की माने तो आज ईडी महेश जोशी की रिमांड अवधी को बढ़ाने के लिए कोर्ट से कह सकती हैं। ईडी मेडिकल करवाने के बाद महेश जोशी को कोर्ट में पेश करेगी।
पूर्व मंत्री महेश जोशी की पत्नी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दुःख जताया है
जेजेएम घोटाले को लेकर महेश जोशी से ईडी ने पिछले चार दिन में कई सवाल किए हैं। इसमें जेजेएम घोटाले में लिप्त लोगों के बारे में सबसे अधिक सवाल किए गए। महेश जोशी ने जेजेएम को लेकर पिछले दो दिन तक कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन जब जोशी के सामने ईडी ने जांच के दौरान पाई गई अनियमितता दिखाई तो चुप्पी टूटी। महेश जोशी ने ईडी के कई अहम सवालों का जवाब दिया।
24 अप्रैल को प्रवर्तन निदेशालय ने महेश जोशी को गिरफ्तार किया था। ईडी के अधिवक्ता अजातशत्रु मीना ने कोर्ट के सामने प्रवर्तन निदेशालय का पक्ष रखते हुए 7 दिन का रिमांड मांगा था। न्यायाधीश सुनील रणवाह ने 4 दिन की ईडी रिमांड दी थी। ईडी जेजेएम घोटाले में अब तक पीयूष जैन, पदम चंद जैन, महेश मित्तल और संजय बड़ाया को कर चुकी है गिरफ्तार।



