
PALI SIROHI ONLINE
जयपुर-प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस नेता महेश जोशी को गिरफ्तार किया है। जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले में आज दिनभर ईडी के अधिकारियों ने जोशी से पूछताछ की थी।
कई नोटिस देने के बाद गुरुवार को कांग्रेस नेता महेश जोशी ईडी मुख्यालय पहुंचे थे। दोपहर 1 बजे महेश जोशी अपने एक निजी सहायक के साथ ईडी मुख्यालय गए। ईडी के अधिकारियों ने उनसे घोटाले से जुड़े मामले में पूछताछ की।
एजेंसी महेश जोशी को पिछले कई समय से पूछताछ के लिए बुला रही थी, लेकिन महेश जोशी व्यक्तिगत कारणों की वजह से नहीं जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, जोशी को कुछ दस्तावेज दिखाए गए, उन दस्तावेजों को लेकर उनसे जवाब मांगा गया।


