PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही सदर थाना क्षेत्र के कृष्णगंज-इसरा मार्ग पर माइला गोड नदी की रपट पर एक ट्रेलर चढ़ाई के दौरान अचानक पीछे लुढ़क गया। ट्रेलर के पीछे चल रहा बाइक सवार इसकी चपेट में आ गया।
हादसे में बाइक ट्रेलर के नीचे दबकर चकनाचूर हो गई, जबकि बाइक सवार कृष्णगंज निवासी भवर बंजारा गंभीर रूप से घायल हो गए।कुछ समझ पाता, उससे पहले हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर इसरा से कृष्णगंज की ओर जा रहा था। माइला गोड नदी की रपट की चढ़ाई पर पहुंचने के दौरान ट्रेलर अचानक पीछे की तरफ आने लगा। इसी दौरान उसके पीछे बाइक पर चल रहे भवर बंजारा कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वे ट्रेलर की चपेट में आ गए।
हाथ में गंभीर चोट, बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त
हादसे में भवर बंजारा के एक हाथ में गंभीर चोटें आईं और हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। वहीं बाइक ट्रेलर के नीचे दबने से पूरी तरह टूट गई।
पुलिस ने एंबुलेंस से पहुंचाया ट्रोमा सेंटर
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कृष्णगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल भवर बंजारा को सिरोही ट्रोमा सेंटर पहुंचाया।
ट्रेलर पीछे कैसे आया, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि रपट की चढ़ाई पर किन परिस्थितियों में ट्रेलर अचानक पीछे की तरफ लुढ़का और हादसा कैसे हुआ।


