• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

ट्रेन में बिना टिकट सफर कर रहे यात्रियों को पकड़ा: स्मोकिंग और गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई; 14 घंटे जांच की

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 8, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-उत्तर पश्चिमी जोधपुर मंडल में शुक्रवार को टिकट जांच अभियान चलाया गया। जोधपुर-लूनी-मारवाड़ जंक्शन और लूनी-समदड़ी रेलखंड पर आज इस कैंपेन को चलाया गया। 14 घंटे चले इस जांच अभियान में 350 से ज्यादा यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा गया।

टीम ने अनाधिकृत वेंडिंग, स्मोकिंग करने और गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की गई। अभियान में कुल 367 मामलों में कार्रवाई कर 2.43 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया।19 टिकट चेकिंग कर्मचारियों ने करीब 14 घंटे तक की जांच

सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे की प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक सीमा शर्मा और डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के निर्देश पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक दीपक चौधरी के नेतृत्व में 19 टिकट चेकिंग कर्मचारियों ने करीब 14 घंटे तक सघन जांच की। अभियान का बेस स्टेशन लूनी रखा गया।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान 359 बिना टिकट वाले और अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे 2 लाख 30 हजार 315 रुपए वसूले गए। इसके अलावा अनधिकृत वेंडिंग के छह मामलों में 10 हजार 125 रुपए, धूम्रपान के एक मामले में 2 हजार रुपए और गंदगी फैलाने के एक मामले में एक हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।

कुल 367 मामलों में 2 लाख 43 हजार 440 रुपए का जुर्माना वसूला गया। यादव ने बताया कि बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने और यात्रियों को रेल नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष टिकट जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Previous Post

देसुरी-नीपल गांव के जैन मंदिर में हुई चोरी का पर्दाफाश वारदात को अंजाम देने वाले तीनो गिरफतार

Next Post

पाली-रेलवे ट्रैक पर गर्दन रखकर लेटा युवक, मौतः स्टेशन पर बाइक खड़ी करने के बाद प्लेटफॉर्म पर आया था

Next Post

पाली-रेलवे ट्रैक पर गर्दन रखकर लेटा युवक, मौतः स्टेशन पर बाइक खड़ी करने के बाद प्लेटफॉर्म पर आया था

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page