PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को 20 साल के युवक ने ट्रेन के आगे आकर सुसाइड कर लिया। बाइक को साइड में खड़ी करने के बाद युवक रेलवे ट्रैक पर पहुंचा था। ट्रेन के पास आते ही उसने गर्दन ट्रैक पर रखकर लेट गया। कुछ ही सेकेंड में सिर कटकर धड़ से अलग हो गया। जीआरपी ने शव को बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी।
शव मॉच्र्युरी में रखवाया, परिजनों को दी सूचना
जीआरपी थानाप्रभारी देवाराम देवासी ने बताया- गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के डेंडा का रहने वाला महेंद्र राम (20) पुत्र बादर शनिवार को पाली स्टेशन पहुंचा था। बाइक को साइड में खड़ी कर प्लेटफॉर्म से होते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। जैसे ही ट्रेन पास में आई, गर्दन को ट्रैक पर रखकर लेट गया। सेकेंडों में ही सिर धड़ से कटकर अलग हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। शव के टुकड़ों को बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। वहीं पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ कर मौत के कारणों की जांच कर रही है।


