• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

देसुरी-नीपल गांव के जैन मंदिर में हुई चोरी का पर्दाफाश वारदात को अंजाम देने वाले तीनो गिरफतार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 8, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. ने बताया कि,  चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली, व पारस चौधरी वृताधिकारी पुलिस उपाधीक्षक बाली, जिला पाली के निकटतम सुपरविजन में एवं उरजाराम उनि थानाधिकारी पुलिस थाना देसुरी जिला पाली के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

घटनाक्रम :- दिनांक 27.06.2026 को प्रार्थी सोहनराज पुत्र प्रेम चन्द जाति जैन उम्र 55 साल पेशा व्यापार निवासी निप्पल पुलिस थाना देसूरी ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आश्य की पेष की कि आज दिनांक 27.06.2026 को सुबह 04.00 बजे के लगभग चन्द्र प्रभु जैन मंदिर निप्पल के पुजारी गणपतलाल पुत्र नगीन भाई जाति राठवा निवासी सुसकाल जिला छोटा उदयपुर गुजरात ने मुझे फोन करके बताया कि आज रात्री में चन्द्र प्रभु जैन मंदिर के ताले टूटे हुए पडे हैं। तब मैं घर से मंदिर पर आया और मैंने देखा तो मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला टुटा हुआ निचे पड़ा था। तब मैं मंदिर में अन्दर गया तो अन्दर भी मुख्य मंदिर का दरवाजा टूटा हुआ निचे पड़ा था। दान पेटी टूटी हुई मंदिर में खाली पडी हुई थी। मंदिर में मैन गबरा में मुलनायक चन्द्र प्रभु भगवान की तीनों मूर्तियों के उपर लगे मुकुट गायब थें तथा उनके उपर एक चोंदी का छत्र लगा हुआ जो नहीं मिला और अन्य आठ मूर्तियों के हाथों की चोंदी की खोली भी गायब थी। जो दान पेटी में करीबन नगद 20 हजार रूपये, तीनो मूर्तियो के मुकुटों का वजन करीब 1 किलो चाँदी, छत्र चाँदी का वजन करीब 500 ग्राम और अन्य आठ मूर्तियो के हाथों पर लगी चोंदी की खोली वजन करीब 1 किलों थे जिनको कोई अज्ञात चोर रात्री में करीब 12.30 एएम से 03.00 एएम के बीच मंदिर का ताला तोड कर चोरी करके चुरा कर ले गए हैं। वगैरा रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

टीम द्वारा किये गये प्रयास घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। रात्री में हुई नकबजनी की वारदात को गंभीरता से लिया जाकर एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आस पास सीसीटीवी फुटेज चैक किये जाकर टीम द्वारा आरोपीगणो के आने जाने का रूट का पता लगाया गया टीम द्वारा सदिग्ध नकबजनो को चिन्हित किया जाकर तकनिकी साक्ष्य एकत्रित कर गहनता से विश्लेषण किया गया तकनिकी साक्ष्यो के आधार पर टीम द्वारा कडी मेहतन कर कड़ी से कडी जोडते हुये नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले गैग का खुलासा किया जाकर मुलजिमान हंसाराम, जोशीराम व राणाराम को प्रकरण में गिरफतार किया जाकर पुछताछ जारी है।

> गिरफ्तार शुदा अभियुक्त का विवरण:-

01 हंसराम पुत्र रामाराम गरासीया उम्र 30 साल पैशा मजदूरी निवासी पणेतरा पीएस नाणा पाली
02 जोशीराम उर्फ जोशीया पुत्र केसाराम उम्र 26 साल पैशा मजदूरी निवासी मनावतों की फली कालीबोर उपला भीमाणा पीएस नाणा जिला पाली
03. राणाराम पुत्र कानाराम उम्र 29 साल पैशा मजदूरी निवासी खेतरली खाडा खाईरा फली कांकराडी पीएस नाणा जिला पाली

पुलिस टीमः-
1 उरजाराम उनिपु थानाधिकारी थाना देसूरी जिला पाली।
2 रघुवीर सउनि पुलिस थाना देसूरी जिला पाली
3. रामचन्द्र कानि. 1391 पुलिास थाना देसूरी जिला पाली
4. धमेन्द्र कुमार कानि. 791 पुलिस थाना देसूरी जिला पाली
5. प्रकाश जाणी कानि 479 पुलिस थाना देसूरी जिला पाली
6. राकेश कुमार कानि 1830 पुलिस थाना देसूरी जिला पाली

Previous Post

रानी मोबाईल हुआ गायब , पत्रकार ने सम्भाला मोर्चा, टेम्पो खोजकर महिला से बरामद कराया मोबाइल

Next Post

ट्रेन में बिना टिकट सफर कर रहे यात्रियों को पकड़ा: स्मोकिंग और गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई; 14 घंटे जांच की

Next Post

ट्रेन में बिना टिकट सफर कर रहे यात्रियों को पकड़ा: स्मोकिंग और गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई; 14 घंटे जांच की

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page