• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पल्लू माता मंदिर जा रहे 3 दोस्तों की मौत: पैदल जाते समय तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से मारी टक्कर, 1 की हालत गंभीर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 12, 2026
in Local
0
पल्लू माता मंदिर जा रहे 3 दोस्तों की मौत: पैदल जाते समय तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से मारी टक्कर, 1 की हालत गंभीर

PALI SIROHI ONLINE

हनुमानगढ़-हनुमानगढ़ के पल्लू इलाके में एक सड़क हादसे में 3 युवकों की जान चली गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे बीकानेर रेफर किया गया है। यह हादसा तब हुआ जब एक पिकअप ने पैदल जा रहे 4 युवकों को टक्कर मार दी।

पल्लू थाने में रामप्रसाद ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके भतीजे मोहित कुमार (35) और दोस्त अजय, अशोक व रुपेश 10 अक्टूबर की रात किकरालिया गांव से पल्लू माता मंदिर के लिए पैदल निकले थे।तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से रौंदा

रात करीब 2:30 बजे झेदासर गांव से निकलते ही एक तेज रफ्तार पिकअप ने इन सभी को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में मोहित, अजय और अशोक की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों को पल्लू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल रुपेश को बीकानेर रेफर किया गया है। पुलिस ने पिकअप ड्राइवर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एक की 7 महीने पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार अशोक के पिता राजेंद्र सिहाग का करीब 1 साल पहले देहांत हो गया। वह रावतसर के कॉलेज से BA कर रहा था। अजय पुत्र हंसराज सिहाग की करीब 7 महीने पहले शादी हुई थी। अजय प्राइवेट टीचर था। मोहित पढ़ाई के साथ साथ पिता के साथ दुकान में भी हाथ बटाता था।

गंभीर घायल रुपेश पुत्र दयाराम पुनिया भी पढ़ाई करते हुए सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। जिसका अभी बीकानेर में इलाज जारी है। तीनो मृतक एक दूसरे के दोस्त हैं जो रात को ही गांव से ही पल्लू ब्राह्मणी माता के दर्शन करने जा रहे थे।

Previous Post

पाली-मोक्ष धाम के विश्राम गृह में मिली युवक की बॉडी:हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

Next Post

प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या, आरोपी भीलवाड़ा से पकड़ा: दोस्तों के मोबाइल से करता था घरवालों को कॉल; होटल में किया था हमला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page