• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-मोक्ष धाम के विश्राम गृह में मिली युवक की बॉडी:हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 12, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली के नया गांव में सरकारी स्कूल के सामने बने सेवा समिति के मोक्ष धाम के विश्राम गृह में सोमवार सुबह एक युवक की बॉडी पड़ी मिली। बॉडी से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया।

चेहरा पहचान में नहीं आया, हाथ पर लिखे नाम से हुई शिनाख्त

टीपी नगर थाने के एएसआई राजेंद्र कुमार ने बताया – बॉडी 4-5 दिन पुरानी होने की आशंका है। चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा था। बदबू आने पर लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो विश्राम गृह के अंदर बॉडी पड़ी मिली। हाथ पर लिखे रमेश नाम के आधार पर उसकी पहचान हुई। ऐसे में उसके परिजनों को बुलाया है।

नशे का आदी था मृतक, सार्वजनिक जगहों पर सोता था

लोगों ने बताया कि मृतक नशे का आदी था और नशा करने के बाद अक्सर मोक्ष धाम में सो जाता था। मृतक की पहचान रमेश (42) के रूप में हुई। उसकी मां की मौत हो चुकी है और पत्नी भी नहीं है। ऐसे में वह ज्यादातर समय सार्वजनिक स्थानों पर ही सोता था।

Previous Post

घांची राठौर परिवार की तखतगढ से नागणेशी माता 5वी पैदल संघ रवाना

Next Post

पल्लू माता मंदिर जा रहे 3 दोस्तों की मौत: पैदल जाते समय तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से मारी टक्कर, 1 की हालत गंभीर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page