• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

गुंदोज में बनेगा ₹76.02 करोड़ का 132 केवी विद्युत ग्रिड सब स्टेशन,50 गांवों के 80 हजार लोगों को मिलेगी निर्बाध बिजली

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 14, 2026
in Local
0
गुंदोज में बनेगा ₹76.02 करोड़ का 132 केवी विद्युत ग्रिड सब स्टेशन,50 गांवों के 80 हजार लोगों को मिलेगी निर्बाध बिजली

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

गुंदोज में बनेगा ₹76.02 करोड़ का 132 केवी विद्युत ग्रिड सब स्टेशन,50 गांवों के 80 हजार लोगों को मिलेगी निर्बाध बिजली

तखतगढ 14 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के गुंदोज और आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर है। जोधपुर डिस्कॉम ने क्षेत्र में विद्युत तंत्र को मजबूत करने और बिजली कटौती की समस्या से परमानेंट निजात दिलाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। डिस्कॉम द्वारा गुंदोज ग्राम में 132 केवी विद्युत ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) के निर्माण हेतु 76.02 करोड़ रुपए की भारी-भरकम राशि की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है।

स्थानीय विधायक व पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने इस स्वीकृति पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व ऊर्जा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर का आभार व्यक्त किया है। कुमावत ने कहा कि गुंदोज में इस अत्याधुनिक और उच्च क्षमता वाले 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन के बनने से क्षेत्र के विद्युत ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। इसका सीधा फायदा सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत जुड़ने वाले 33 केवी सब स्टेशन-गुंदोज, कुरना, सकदड़ा, टेवाली, डेंडा, गुढा ऐंदला व खोड को फायदा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस ग्रामीण क्षेत्र में लंबी लाइनों और ओवरलोडिंग के कारण अक्सर लो-वोल्टेज, अघोषित बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग की गंभीर समस्या बनी रहती थी, जिससे किसानों की फसलों की सिंचाई और ग्रामीणों का रोजमर्रा का जीवन प्रभावित होता था। ₹76.02 करोड़ की लागत से बनने वाले इस जीएसएस के तैयार होने के बाद, बिजली का लोड पूरी तरह से बैलेंस हो जाएगा। इससे न केवल घरेलू उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी और उमस के मौसम में राहत मिलेगी, बल्कि स्थानीय किसानों और छोटे उद्योगों को भी भरपूर और पूरी क्षमता के साथ थ्री-फेस बिजली मिल सकेगी। इस ऐतिहासिक स्वीकृति के बाद अब जल्द ही धरातल पर निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। इस स्वीकृति पर स्थानीय ग्रामीणों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का आभार व्यक्त किया है।

Previous Post

तखतगढ-अब जल्द होगा भव्य नगर प्रवेश द्वार का निर्माण,पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण हाईवे से 75 मीटर छोड़ जगह का किया चिन्हित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page