PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
अब जल्द होगा भव्य तखतगढ के नगर प्रवेश द्वार का निर्माण,पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण हाईवे से 75 मीटर छोड़ जगह का किया चिन्हित
तखतगढ 14 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ नगर पालिका क्षेत्र मे मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अंतर्गत कस्बे के एनएच 325 के मुख्य चौराहा से बालिका विद्यालय तक लिए सड़क निर्माण,बरसाती पानी निकासी नाला एवं सौंदर्याकरण कार्य के लिए 12 करोड़ 34 लाख रुपये की स्वीकृति जारी होने पर महत्वपूर्ण परियोजना का डेढ वर्ष पूर्व स्थानीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत द्वारा परियोजना का विधिवत शिलान्यास के बाद वर्तमान में निर्माण कार्य प्रगति पर है।
इस बिच तखतगढ नगरवासीयो के लिए एक और बडी खुशखबरी है। कि अब बहुत ही जल्द तखयगढ नगर के भव्य नगर प्रवेश द्वार का निर्माण के लिए शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित होने वाला है। जिस को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग खंड बाली के सहायक अभियन्ता तनसिंह एव कनिष्ठ अभियन्ता ने तखतगढ पहुंच कर संवेदक के प्रतिनिधि गणपत सोमपुरा के साथ नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष ललित रांकावत, उपाध्यक्ष मनोज नामा,भाजपा नेता दिनेश कुमावत सहित जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति मे मौका निरीक्षण कर प्रवेश द्वार के लिए एनएच 325 से 75 मीटर सीमा छोड़कर जीएसएस कार्यालय के पास जगह को फीते से नाप-चौक कर चिन्हित किया गया। जिस की ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। अब वर्क ओडर जारी होने के बाद बहुत जल्द भव्य प्रवेश द्वार निर्माण के लिए शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित होगा।

