• May 21, 2026

द्वारकाधीश से लौटे 21 जातरुओं का साण्डेराव में गाजे-बाजे से ऐतिहासिक स्वागत

PALI SIROHI ONLINE

नटवर मेवाडा

द्वारकाधीश से लौटे 21 जातरुओं का साण्डेराव में गाजे-बाजे से ऐतिहासिक स्वागत
साण्डेराव- द्वारकाधीश की पावन तीर्थ यात्रा पूरी कर लौटे देवासी (राईका) समाज के 21 सदस्यों के दल का गुरुवार को कस्बे में पहुंचने पर ग्रामीणों एवं समाज बंधुओं द्वारा गाजे-बाजे व ढोल-धमाकों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

खेताराम, पिराराम, मंगलाराम, सौवती राम और नारायण लाल के नेतृत्व में यह दल बीती 15 मई को अल सुबह द्वारकाधीश के लिए रवाना हुआ था। गुरुवार को दल के साण्डेराव पहुंचने पर बस स्टैंड स्थित बाबा रामदेव मंदिर से देवासी मोहल्ले तक एक विशाल वरघोड़ा (जुलूस) निकाला गया। इस दौरान उड़ाए गए रंग-बिरंगे गुलाल से सड़कें लाल हो गईं।

श्रद्धालुओं पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर अगवानी की गई। देवासी मोहल्ले में महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीतों के साथ जातरुओं को कुंकुम का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध जन और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page