
PALI SIROHI ONLINE
फालना में भारतीय मजदूर संघ ने मनाया, मजदूर दिवस
बाली जोधपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ संबंध भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने मजदूर दिवस मनाया। विद्युत श्रमिक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष सुख सिंह खंगारोत ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि दुनिया भर में श्रमिकों के अधिकारों और उनके योगदान का सम्मान करने के लिए मजदूर दिवस मनाया जाता है। यह मई के पहले दिन (1मई )को मनाया जाता है।
मजदूर दिवस का इतिहास 19वीं शताब्दी के अंत में अमेरिकी श्रमिक आंदोलन से जुड़ा है जब श्रमिकों ने काम के घंटे को 8 घंटे तक सीमित करने और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की मांग की थी ।यह दिवस श्रमिकों के प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है।
इस अवसर पर अमर सिंह सोलंकी, पर्वत सिंह श्री सेला, दीपक चौरसिया, पूरण सिंह भाटी ,श्याम सिंह चौधरी खुडाला, अनोप सिंह ,दिनेश चौधरी, भीमाराम चौधरी, सवाराम देवासी आदि भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


