• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

खुडाला फालना क्षेत्र में दीपावली पर्व पर  रोशनी प्रतियोगिता अन्य व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल और नगरपालिका के बीच हुई बैठक

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 3, 2026
in Local
0
खुडाला फालना क्षेत्र में दीपावली पर्व पर  रोशनी प्रतियोगिता अन्य व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल और नगरपालिका के बीच हुई बैठक

PALI SIROHI ONLINE

दीपावली पर्व पर नगरपालिका खुडाला फालना क्षेत्र में रोशन प्रतियोगिता एवं अन्य व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल और नगरपालिका के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक

आगामी दीपावली पर्व को हर्षोल्लास, शांति और सुव्यवस्थित ढंग से मनाने के उद्देश्य से आज नगरपालिका कार्यालय के सभागार में नगरपालिका प्रशासन और स्थानीय व्यापार मंडल की एक संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक बैठक में दीपावली के दौरान बाजारों में उमडने वाली भीड, पार्किंग, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था, रोशनी व सजावट, मुख्य चैराहों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख बाजारों में नगरपालिका की ओर से विशेष आकर्षक रोशनी, लाईटिंग की व्यवस्था, सुगम यातायात, अग्निशमन सुरक्षा, सीसी टीवी कैमरो को दुरस्त करना इत्यादि को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। बैठक में अध्यक्ष श्रीमती उमाकंवर एवं अधिशाषी अधिकारी श्री महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि नगरपालिका प्रशासन व्यापारियों और आम नागरिकों की हर संभव सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।  बैठक  में उपाध्यक्ष गोपाराम, समाजसेवी देवेन्द्र सिद्धावत, कुणाल पंवार अध्यक्ष व्यापार संघ, प्रीतपाल सिंह छाबडा, अमित मेहता, शिवप्रकाश तिवारी, बलवीर सिंह, हेमाराम चैधरी, श्रवण कुमार सेंदर, सम्भव जैन, दिनेश वैष्णव, अनंत नारायण सिंह, अनिल सिंह खंगारोत, कनिष्ठ अभियंता जयेश पालीवाल, वरिष्ठ लिपिक मनोहरलाल, अनु. सफाई निरीक्षक विक्रम कुमावत इत्यादि उपस्थित रहे।

Previous Post

घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, 6 प्रतिष्ठानों से 16 सिलेण्डर जब्त

Next Post

सुमेरपुर-नगर मे घुमते बेसहारा दो नंदीयो ने बस स्टैंड परिसर मे आपस मे लडते मचाया आतंक, प्रशासन बन रहा अनजान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page