• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

ई-मित्र की आड़ में चल रहा था नशीली दवाओं का खेल: स्कूटी से नशीले कैप्सूल सप्लाई करते आरोपी को पकड़ा, 40 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 21, 2026
in Local
0
ई-मित्र की आड़ में चल रहा था नशीली दवाओं का खेल: स्कूटी से नशीले कैप्सूल सप्लाई करते आरोपी को पकड़ा, 40 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-उदयपुर में ई-मित्र सेंटर की आड़ में नशीली दवाओं की तस्करी का खेल चल रहा था। जिसकी सूचना के बाद सूरजपोल थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने एक ई-मित्र संचालक को प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिससे पुलिस ने 40 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। तस्करी में इस्तेमाल हो रही उसकी स्कूटी को भी जब्त किया गया है।यह पूरी कार्रवाई इन्द्रानगर बीड़ा इलाके में हुई, जहां ‘जीआर कम्प्यूटर ई-मित्र’ नाम की दुकान है। आरोपी रवि अठवाल इस दुकान का संचालन करता है। वह दुकान की आड़ में ही प्रतिबंधित अवैध कैप्सूल का यह काला कारोबार चला रहा था। वह दुकान पर आने वाले लोगों और अपने संपर्क के ग्राहकों को ये नशीली दवाइयां सप्लाई करता था।

स्कूटी से डिलीवरी देने जा रहा था आरोपी

ANTF के आईजी विकास कुमार ने बताया कि प्रदेशभर में नशे के जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच ANTF टीम को पुख्ता मुखबिर से सूचना मिली थी कि ई-मित्र संचालक रवि अठवाल प्रतिबंधित अवैध कैप्सूल की बड़ी खेप लेकर उसे अपनी स्कूटी से सप्लाई करने के लिए निकलने वाला है।

आईजी विकास कुमार ने बताया कि इस पर ANTF की टीम तुरंत एक्टिव हुई और इन्द्रानगर बीड़ा में बताई गई ई-मित्र दुकान के बाहर पहुंच गई। वहां हुलिए के अनुसार आरोपी रवि अठवाल अपनी स्कूटी के पास ही खड़ा दिखाई दिया। टीम ने तुरंत उसे रोककर डिटेन किया और स्थानीय सूरजपोल थाना पुलिस को मौके पर बुलाया।

जब ANTF और सूरजपोल पुलिस की टीम ने मिलकर उसकी स्कूटी की सघन तलाशी ली, तो उसमें से प्रतिबंधित अवैध कैप्सूल बरामद हो गए। पुलिस ने तुरंत 40 प्रतिबंधितकैप्सूल और तस्करी में इस्तेमाल हो रही स्कूटी को जब्त कर लिया।

सूरजपोल थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी रवि अठवाल (33) पुत्र जगदीश अठवाल को गिरफ्तार किया है। जो खांजीपीर की वाल्मिकी बस्ती का रहने वाला है। पुलिस अब आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है कि वह ये प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल कहां से खरीद कर लाता था और उदयपुर में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था।

Previous Post

तालाब में डूबने से 2 बहनों की मौत: नहाते समय डूबीं, बकरियां चराने के लिए गई थी

Next Post

सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से मां-बेटे डिग्गी में डूबे: JCB से दीवार तोड़कर निकाला गया शव, 3 दिन पहले पीहर आई थी

Next Post
सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से मां-बेटे डिग्गी में डूबे: JCB से दीवार तोड़कर निकाला गया शव, 3 दिन पहले पीहर आई थी

सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से मां-बेटे डिग्गी में डूबे: JCB से दीवार तोड़कर निकाला गया शव, 3 दिन पहले पीहर आई थी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page