• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कुएं में गिरने से 12 साल के बच्चे की मौत: घर के पास खेलते समय पैर फिसलने से हादसा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 15, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

डूंगरपुर। डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के देवसोमनाथ फला धारियावाड़ा गांव में एक 12 साल के बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दोवड़ा थाने के हेड कॉन्स्टेबल बंशीलाल ने बताया कि देवसोमनाथ निवासी लीलाराम अहारी ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार उनका 12 साल का बेटा मनोहर घर के पास खेलते समय कुएं में गिर गया।

लोगों ने कुएं से निकाला बाहर, पहुंचाया अस्पताल घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मनोहर को कुएं से बाहर निकाला और तुरंत डूंगरपुर जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

हेमावास में कैबिनेट मंत्री कुमावत ने किया प्रबुद्धजनों का सम्मान,किसानों से जैविक खेती पर किया संवाद

Next Post

जैतारण-38 लाख की ठगी का आरोपी रिमांड परः बैंक खाते और मोबाइल नंबर बेचकर कराता था साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड फरार

Next Post

जैतारण-38 लाख की ठगी का आरोपी रिमांड परः बैंक खाते और मोबाइल नंबर बेचकर कराता था साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड फरार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page