PALI SIROHI ONLINE
रायपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायपुर और बर के बीच स्थित टोल प्लाजा के निकट शुक्रवार रात सड़क हादसे । में दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक दंपती घायल हो गया।जानकारी के अनुसार अखरावता का बाड़िया यावर निवासी उदय सिंह रावत शुक्रवार रात टेम्पो में पुत्री, दामाद विजय सिंह तथा दोहिते खुशाल को लेकर पाली जा रहा था। रायपुर और बर के बीच स्थित टोल प्लाजा के निकट पहुंचने पर टेम्पो डिवाइडर से जा टकराया।हादसे के दौरान मां की गोद में बैठा दो साल का बच्चा खुशाल हाथ से छूटकर सड़क पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उदय सिंह के दामाद विजय सिंह और पुत्री को भी चोटें आईं।
सूचना पर रायपुर पुलिस पहुंची और घायलों को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने खुशाल पुत्र विजय सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस जांच कर रही है कि मृतक का नाना उदय सिंह नशे में था या नहीं


