• May 26, 2026

दुदनी में तालाब में सूखते पानी से मर रही मछलियों को बचाने का प्रयास,टैंकरों से पानी डाल मछलियों को जीवन दान देने में लगे ग्रामीण

PALI SIROHI ONLINE

भीषण गर्मी में मछलियों को बचाने आगे आए ग्रामीण, तालाब में डलवाया टैंकरों से पानी

बाली उपखंड के दुदनी ग्राम स्थित एक तालाब में भीषण गर्मी के कारण जलस्तर लगातार घटने से मछलियों के सामने जीवन संकट खड़ा हो गया। तालाब में पानी की कमी के चलते मछलियां तड़पने लगीं, जिसके बाद वन्य जीव प्रेमी मालम सिंह पुत्र मोड सिंह ने अनोखी पहल करते हुए मछलियों को बचाने का जिम्मा उठाया।

मालम सिंह ने टैंकरों के माध्यम से गांव की नाड़ी में पानी डलवाया। पानी डालते ही मछलियां उछल-कूद करती दिखाई दीं, जिसे देखकर ग्रामीणों ने राहत महसूस की। इस प्रयास के बाद गांव के अन्य वन्य जीव प्रेमी व समाजसेवी भी आगे आए और अपनी-अपनी श्रद्धा अनुसार टैंकरों से पानी डलवाकर मछलियों को बचाने में सहयोग कर रहे हैं।

ग्रामवासियों का कहना है कि भीषण गर्मी में जीवों की रक्षा के लिए किया गया यह प्रयास प्रेरणादायक है। मछलियों को बचाने की यह अनोखी मुहिम अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और हर कोई ग्रामीणों की सराहना कर रहा है।

You cannot copy content of this page