• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

स्कूटी पर जा रही युवती को बाइक सवार ने टक्कर मारीः युवक गंभीर घायल, लेटा रेलवे ब्रिज की घटना

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 26, 2026
in Local
0
स्कूटी पर जा रही युवती को बाइक सवार ने टक्कर मारीः युवक गंभीर घायल, लेटा रेलवे ब्रिज की घटना

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर के लेटा रेलवे ब्रिज पर सोमवार रात एक तेज रफ्तार बाइक ने आगे चल रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में स्कूटी सवार युवती और बाइक सवार युवक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तुरंत जालोर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया।लाइब्रेरी से घर लौट रही थी युवती

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जालोर शहर के आहोर रोड स्थित विष्णु नगर की रहने वाली वर्षा कुमारी (23) पुत्री राणाराम पटेल राजेंद्र नगर में एक लाइब्रेरी से पढ़ाई पूरी कर स्कूटी पर सवार होकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान लेटा रेलवे ब्रिज पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक आहोर के बिच्छावाड़ी निवासी मनीष कुमार (22) पुत्र नेनाराम मेघवाल ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क गंभीर घायल हो गए।

बाइक चालक की हालत गंभीर, पाली रेफर

राजकीय अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों घायलों का तुरंत उपचार शुरू किया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवती वर्षा कुमारी की स्थिति में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया है। वहीं, बाइक सवार मनीष कुमार के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद उच्च प्राथमिक केंद्र (पाली) के लिए रेफर कर दिया है।

पुलिस ने दोनों वाहन किए जब्त, जांच जारी

अस्पताल चौकी प्रभारी व कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसे को लेकरअभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है और रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

बिशनगढ़-खेत के मकान से डोडा पोस्त अफीम बरामद, तस्कर फरार, आरोपी की तलाश जारी

Next Post

दुदनी में तालाब में सूखते पानी से मर रही मछलियों को बचाने का प्रयास,टैंकरों से पानी डाल मछलियों को जीवन दान देने में लगे ग्रामीण

Next Post

दुदनी में तालाब में सूखते पानी से मर रही मछलियों को बचाने का प्रयास,टैंकरों से पानी डाल मछलियों को जीवन दान देने में लगे ग्रामीण

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page