• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ़-पुराने जर्जर भवन में संचालित महाविद्यालय, आक्रोशित एबीवीपी छात्रों ने कॉलेज पर ताला जड किया प्रदर्शन, 2 महीना पूर्व नवनिर्मित तैयार महाविद्यालय भवन का वर्चुअल उद्घाटन हो चुका फिर भी नए भवन में कक्षा शुरू नहीं

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 26, 2026
in Local
0
तखतगढ़-पुराने जर्जर भवन में संचालित महाविद्यालय, आक्रोशित एबीवीपी छात्रों ने कॉलेज पर ताला जड किया प्रदर्शन, 2 महीना पूर्व नवनिर्मित तैयार महाविद्यालय भवन का वर्चुअल उद्घाटन हो चुका फिर भी नए भवन में कक्षा शुरू नहीं

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पुराने जर्जर भवन में संचालित महाविद्यालय और अधूरी सुविधाओं से आक्रोशित एबीवीपी छात्रों ने कॉलेज पर ताला जड किया प्रदर्शन

2 महीना पूर्व नवनिर्मित तैयार महाविद्यालय भवन का वर्चुअल उद्घाटन के बाद भी नए भवन में कक्षा शुरू नहीं करने का आरोप

कई बार कैबिनेट मंत्री को शिकायत कर चुके हैं लेकिन हालात जस के तस, समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी

तखतगढ 26 मई (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ नगर के पुराना बेदाना मार्ग स्थित लंबे समय से पुराने एवं जर्जर भवन मे संचालित हो रहा राजकीय महाविद्यालय में लंबे समय से अध्यापकों के पद रिक्त जैसी चली आ रही कई समस्याओं को लेकर आखिर मंगलवार को छात्र-छात्राओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। जहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई तखतगढ़ के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने पुराने जर्जर कॉलेज परिसर के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य द्वार पर ताला जड दिया।

और छात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक हमारी मांगों का समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। विद्यार्थियों ने बताया कि महाविद्यालय के नवीन भवन का 17 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल उद्घाटन किया गया था। लेकिन दो माह बाद भी भवन शुरू नहीं हो पाया है। भवन में बिजली सहित कई मूलभूत सुविधाएं अधूरी हैं। जिसके कारण विद्यार्थियों को पुराने और जर्जर भवन में अध्ययन करना पड़ रहा है।

छात्रों ने पुराने भवन को असुरक्षित बताते हुए तत्काल नए भवन में कक्षाएं शुरू करने की मांग की। साथ ही महाविद्यालय में एलडीसी पद रिक्त होने, कई विषयों में स्थायी प्राध्यापकों की कमी तथा जेएनवीयू परीक्षा परिणामों में अनियमितताओं को लेकर भी विद्यार्थियों ने नाराजगी जताते हुए विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रभारी दिनेश कुमार को मांग पत्र भी सोपा गया है। एबीवीपी प्रदेश सह मंत्री साहिल माली ने बताया कि स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत को कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं। लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कॉलेज प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि छात्रों का ज्ञापन उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। और समाधान के प्रयास जारी

बाइट 1: दिनेश कुमार कॉलेज प्रभारी तखतगढ़।

बाइट 2: साहिल माली, प्रदेश सह मंत्री एबीवीपी।

बाइट 3: अंकिता नामा इकाई अध्यक्ष, कॉलेज तखतगढ़।

Previous Post

दुदनी में तालाब में सूखते पानी से मर रही मछलियों को बचाने का प्रयास,टैंकरों से पानी डाल मछलियों को जीवन दान देने में लगे ग्रामीण

Next Post

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत,14 जोड़ी ट्रेनों में जुड़ेंगे 35 अतिरिक्त डिब्बे

Next Post
गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत,14 जोड़ी ट्रेनों में जुड़ेंगे 35 अतिरिक्त डिब्बे

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत,14 जोड़ी ट्रेनों में जुड़ेंगे 35 अतिरिक्त डिब्बे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page