PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
मेघवाल समाज क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
तखतगढ 13 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) धणा गांव में शुक्रवार को आयोजित मेघवाल समाज क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष मेगाराम जी, समाजसेवी सुरेंद्र जी परमार एवं जिला महासचिव युवा कांग्रेस सुरेश भार्गव कोसेलाव सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया
अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं समाज में आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता एवं अनुशासन को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं की प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं।
इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।






