PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही के कोतवाली थाना क्षेत्र में गोयली रोड पर शुक्रवार शाम करीब 3:30 बजे बाइक की टक्कर से वरिष्ठ फोटोग्राफर हीराभाई राव की मौत हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार गोयली निवासी हीराभाई राव पेट्रोल लेने के लिए ऑटो रिक्शा से उतरे थे। वे पैदल सड़क पार कर पेट्रोल पंप जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर से हीरा भाई सड़क पर दूर जा गिरे। उनके सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोग उन्हें सिरोही जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें ऑर्थोपेडिक वार्ड में भर्ती किया गया।
वार्ड में उनकी हालत बिगड़ती गई। हीराभाई पेशे से फोटोग्राफर थे और कई अखबारों के लिए भी तस्वीरें लेते थे। पुणे जिला प्रशासन ने उन्हें कई बार 15 अगस्त और 26 जनवरी पर सम्मानित किया था।




