PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के चामुंडेरी ग्राम संत आशाराम बापू के साधकों द्वारा निकाली गई हरिनाम संकीर्तन यात्रा रही आकर्षण केंद्र
संत आशाराम बापू की पावन प्रेरणा से श्री योग वेदान्त सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को मालनू, चामुण्डेरी में भक्ति जागृति प्रचार यात्रा का आयोजन किया गया, जो जनमानस के लिए आकर्षण का केंद्र रही।
समिति प्रवक्ता अजित भाई ने बताया कि कीर्तन यात्रा में साधक भाई-बहनें हाथों में भगवा ध्वजा लिए हरिनाम कीर्तन की मस्ती में झूम रहे थे। कीर्तन की मधुर ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो गया।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान सत्साहित्य एवं प्रसाद का वितरण भी किया जाता है तथा दीवारों पर सुवाक्य लिखे जाते हैं।
इस प्रकार की कीर्तन यात्राएँ संत आशाराम बापू की पावन प्रेरणा से पूरे विश्व में समाज में आध्यात्मिक क्रांति लाने के लिए आयोजित की जाती हैं।
संत आशाराम बापू बताते हैं कि कलयुग में भगवन्नाम जप व कीर्तन मुक्ति का सबसे सरल साधन है।
यह 7 दिवसीय कीर्तन यात्रा जालोर, सिरोही एवं पाली जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित की जा रही है, जिसका समापन 15 नवंबर को होगा। इस दौरान अनेक साधक भाई-बहन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।




