• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

चितलवाना पुलिस ने 30 लाख की चोरी का किया खुलासाः तीन आरोपी गिरफ्तार, दिन में घरों की रेकी करते थे आरोपी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 12, 2026
in Local
0
चितलवाना पुलिस ने 30 लाख की चोरी का किया खुलासाः तीन आरोपी गिरफ्तार, दिन में घरों की रेकी करते थे आरोपी

PALI SIROHI ONLINE

सांचौर-सांचौर की चितलवाना पुलिस ने नकबजनी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों की निशानदेही पर करीब 30 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।

तिजोरी का ताला तोड़कर की चोरी

चितलवाना थानाधिकारी भंवरलाल ने बताया- मामला 30 जुलाई को रतौड़ा निवासी रमिला देवी ने रिपोर्ट दी थी। जिसमेंबताया कि 29 जुलाई की रात अज्ञात बदमाश उनके घर में घुस गए और तिजोरी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। इस रिपोर्ट के आधार पर चितलवाना थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद

पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गौतम कुमार (22), तलछाराम (19) निवासी किलुपिया (दोनों सांचौर थाना क्षेत्र) और डूंगरपुरी (22) निवासी वोढा (करड़ा थाना क्षेत्र) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि गौतम कुमार और तलछाराम की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए गए हैं।

डूंगरपुरी से बाकी चोरी का माल बरामद किया जाना अभी बाकी है। पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने सांचौर थाना क्षेत्र के हाडेतर गांव में एक रहवासी मकान, नागौलड़ी में एक घर और पुर गांव में ग्रामीण बैंक में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

दिन में घरों की रेकी करते थे आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी दिन में घरों की रेकी करते थे और रात में पीछे की खिड़की या एयर विंडो के रास्ते घर में घुसकर जेवरात व नकदी चुराते थे। पुलिस अब अन्य वारदातों और फरार आरोपियों की जानकारी जुटाने के साथ-साथ शेष चोरी का माल बरामद करने में जुटी है।

Previous Post

बलाना मे रामदेव जी मंदिर से अज्ञात चोर सोने का कलश उखाड ले भागे, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने मे जुटी

Next Post

पाली-दोस्त की बेटी से छेड़छाड़, आरोपी को 4 साल जेल: 20 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया; घर में घुसकर की थी जबरदस्ती

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page