PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
बलाना मे पांच दिन पूर्व रामदेव जी मंदिर से अज्ञात चोरो ने सोने के कलश उखाड ले भागे, पुलिस ने मौकामुआयना कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल ने मे जुटी
तखतगढ 12 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) पीछले 15 दिनो से तखतगढ नगर पालिका क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रो मे अज्ञात बाइक चोरो की गैंग पुरी तरह सक्रिय होती जा रही है। जो लगातार पुलिस गस्त पर चुनौती भरा सवालिया निशान खडे करते ही जा रहे है। अज्ञात चोरो की गैंग ने 7 अगस्त की रात्री बलाना मे मेघवालो के वास रामदेव जी मंदिर से अज्ञात चोरो ने सोने के कलश उखाड ले भागने मे सफल हो गए।
सुचना पर पहुची पुलिस ने मौकामुआयना कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल ने मे जुटी है। बलाना निवासी रामाराम मेघवाल ने बताया कि पांच दिन पूर्व मध्य रात्री को बलाना बस स्टैंड के पास ही मेघवालो वास मे रामदेव जी मंदिर के शिखर से दो सोने के कलश को अज्ञात चोरो ने उखाड कर चोरी कर भाग निकले सुचना पर तखतगढ थाना पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर मौका मुआयना कर जगह जगह पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल ने मे जुटी है।
दरअसल 15 दिन पूर्व रात्री को महावीर बस्ती के फालना रोड स्थित सतनाम कॉलोनी निवासी अशोक पुत्र पोसाराम के घर के बाहर खडी बाईक को अज्ञात चोरी कर भागने का मामला अभी शांत हुआ ही नही उतने मे सोमवार रात्री 11.30 बजे से 11.45 के बिच मात्र 15 मिनट मे ही स्वामी विवेकानंद बस स्टैंड के पीछे की गली से कल्पेश कुमार पुत्र जगदीश सोनी के घर के बाहर से हीरो होंडा शाइन और उनके नजदीक भूपेंद्र कुमार पुत्र आनंद स्वरूप जोशी के घर के बाहर खडी स्प्लेंडर दोनो बाईक एक साथ उठाकर भाग निकले मंगलवार सुबह घर के बाहर खड़ी बाईके नदारद मिले पर आसपास मे लगे अलग अलग सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खंगाल ने पर रात्री 11.30 से 11.45 बजे तक आरोपीगण कैमरे मे कैद दिखाई देने पर दोनो परार्थीगण कल्पेश और भूपेन्द्र कुमार दोनो ने तखतगढ थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिस मे कल्पेश सोनी की बाइक को अज्ञात चोर तेल खत्म होने पर सुमेरपुर सदर थाना क्षेत्र मे हाईवे पर छोड भागने पर मिल गई है। लेकिन अन्य कई चोरीयो का अब तक कोई खुलासा नही कर पाई है।


