PALI SIROHI ONLINE
चाणोद | भोमिया राजपूत समाज गोडवाड़, पाली के तत्वावधान में पंचों की प्याऊ, मंडली में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर में युवाओं सहित समाज के लोगों ने भाग लिया। कुल 203 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। समाज अध्यक्ष सवाईसिंह सिसोदिया के अनुसार युवाओं में रक्तदान को लेकर खास उत्साह रहा और उन्होंने मानव सेवा के उद्देश्य से रक्तदान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक भीमराज भाटी रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह और पूर्व प्रधान शोभा सोलंकी भी मौजूद रहे। आयोजन समिति ने रक्तदाताओं और सहयोगकर्ताओं का आभार जताया।


